ममता बालाठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके मंत्री सभा के मंत्री शांतनु ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग की
कोलकाता। ठाकुरनगर ठाकुरबाड़ी में तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी को पूजा करने से रोकने के मामले में तृणमूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांतनु ठाकुर पर कार्रवाई करने की मांग की है।
संवाददाता सम्मेलन करते हुए पार्टी प्रवक्ता शशि पांजा, कुणाल घोष, पूर्व सांसद ममता बालाठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से शांतनु ठाकुर ने तृणमूल महासचिव को पूजा करने से रोका है यह शर्म के साथ-साथ मंदिर के संविधानों का खिलवाड़ हुई है।
अभी तक कभी भी पिछले 200 साल में कभी भी पूजा करने से किसी को भी नहीं रोका गया, लेकिन शांतनु ठाकुर ने अपनी मनमर्जी चलाते हुए मंदिर में ताला मार दिया और उनके सुरक्षा अधिकारी सीढिय़ों पर जूता पहने नजर आये। ममता बालाठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके मंत्री सभा के मंत्री शांतनु ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग की।